|
जैन
मंदिर से 13 प्रतिमाए चोरी
झाल्लारा,जुलाई 14, 2010:
झाल्लारा क्षेत्र के
घोलगिरखेडा स्थित दिगंबर
जैन मंदिर से गत रात्रि
अज्ञात बदमाश भगवान की एक
दर्जन से अधिक प्रतिमाए,
चांदी के आभूषण, दानपात्र
आदि चुरा ले गए| सुबह
सूचना मिलने पर थाने से
पुलिसकर्मी मंदिर पहुचे |
जाच करने के बाद पुलिस ने
चोरो के पदचिन्हो का पिछा
करते हुए मंदिर से करीब आधा
किलोमीटर दूर ओडा गांव के
पास एक खेत में पहुचें|
तलाशी के दोरान पुलिस ने
वहा झाडियो में छिपा कर रखी
ग्यारह मूर्तियो को बरामद
किया| - दैनिक भास्कर
दिगंबर
जैनाचार्य 108 बाहुबली सागर
का देवलोकगमन
जयपुर, May 11, 2010: दिगंबर
जैनाचार्य 108 बाहुबली सागर
का सोमवार शाम पांच बजे
जयपुर के चूलगिरी अतिशय
क्षेत्र में देवलोकगमन हो
गया। वे 86 वर्ष के थे। लम्बे
समय से बीमार चल रहे
जैनाचार्य आगरा रोड पर
राणाजी की नसियां में
विराजमान थे। उनके
देवलोकगमन से दिगंबर जैन
समाज में शोक छा गया। उनकी
अंतिम यात्रा मंगलवार
सुबह 9 बजे राणाजी की
नसियां (खानियां) से
चूलगिरि जाएगी। यहां
धार्मिक क्रियाओं के साथ
अंतिम संस्कार होगा। जैसे
ही जैन समाज के लोगों तक यह
समाचार पहुंचा, उनका
राणाजी की नसियां पहुंचने
का सिलसिला शुरू हो गया।
अखिल भारतवर्षीय
दिगंबर जैन परिषद के
प्रदेश मंत्री विनोद जैन
कोटखावदा ने बताया कि
आचार्य की प्रेरणा से
दिल्ली रोड पर गुड़गांव के
पास अतिशय सिद्धांत
क्षेत्र में भव्य जिनालय
का निर्माण कराया गया।
परिषद के अध्यक्ष
राजेंद्र ठोलिया, गणेश
राणा, निर्मल गोधा सहित जैन
समाज के लोगों ने कहा कि
अहिंसा व शाकाहार के
उत्थान तथा जैन संस्कृति
की रक्षा के लिए वे हमेशा
याद किए जाएंगे। - Bhaskar news |
|